रविवार, 15 दिसंबर 2019

स्वास्थ्य की पहचान (Health`s recognition)

स्वास्थ्य की पहचान (Health`s recognition)

       हम स्वस्थ हैं या नहीं कैसे जाने? (We are healthy or not?)

स्वास्थ्य अर्थात् विकार रहित शरीर का होना। हम अपने स्वास्थ्य रक्षा के लिए तरह-तरह के परीक्षण (Test) करवाते हैं, पर न तो हमे अपनी बीमारी का पता चलता है न ही बीमारी से मुक्ति मिलती है। समय बीतने के साथ-साथ नई-नई और बीमारियां लगती जाती हैं। इन सब परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए व अपने स्वास्थ्य के परीक्षण के लिए क्या करना चाहिए ! इसके लिए मैं अपनी नहीं बल्कि वेद तथा ऋषि के बातों को आपके सामने रखती हूँ। अपने स्वास्थ्य की पहचान के लिए आचार्य  सुश्रुत जी ने बहुत ही सरल सूत्र दिया है कि हम स्वस्थ हैं या अस्वस्थ स्वयं जान सकें।


इस श्लोक में आचार्य ने बताया है कि हमारे शरीर में शरीर संचालन के तीन साधन हैं- दोष, अग्नि और धातु।

समदोष: समाग्निश्च समधातुमलक्रियः।

प्रसन्नात्मेन्दियमनाः स्वस्थ इत्यभिधीयते॥

हम स्वस्थ हैं या नहीं कैसे जाने? क्या अपने स्वास्थ्य की जाँच के लिए चिकित्सक, डॉक्टर के पास जाना जरूरी है? आज हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर न जाने कितनी परेशानियों (Problems) का सामना करना पड़ता है फिर भी हमें कुछ पता नहीं चलता कि स्वास्थ्य(Health) किसे कहते हैं? हम स्वस्थ कैसे रह सकते हैं? 

दोष- वात पित्त, कफ। जब ये अपनी प्राकृत अवस्था में होते हैं तब प्रकृति (धातु) तथा विषम अवस्था में होते हैं तो दोष (विकृति) कहलाते हैं। वात(वायु) का कार्य होता है गति देना(ले जाना)। पित्त (अग्नि) का कार्य होता है जलाना या भस्म करना, पित्त से ही हमारे द्वारा खाये हुए भोजन का पाचन होता है। श्लेष्मा (कफ) का कार्य है स्थिर करना। जैसे- प्रकृति में तीन गुण (तत्व) सत्त्व, रज, तम है उसी प्रकार शरीर में वात, पित्त और कफ।    

अग्नि- अग्नि का मतलब पित्त से है। जब पित्त का निर्माण अपनी मात्रा में होता है तो जठराग्नि अच्छी होती है तथा हमारे द्वारा खाये गये भोजन का पाचन ठीक से होता है। जब पित्त की अधिकता व कमी होती है तो सीने में जलन, एसिडिटी, अरुचि, भूख की कमी आदि अनेक लक्षण दिखने लगते हैं जो आगे चलकर शरीर अनेक रोगों का घर बन जाता है।

धातु- रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र। इसे सप्तधातु भी कहा जाता है। इनके निर्माण का आधार व समावस्था में बने रहना भोजन के पाचन, भोजन की शुद्धता, दोष, तथा अग्नि का अपने प्राकृत अवस्था में बने रहना है। इनका निर्माण क्रमानुसार होता है

मलक्रिय- का मतलब है शरीर में निर्मित अनावश्यक पदार्थों (elimination of waste material from body) मल (stool), मूत्र (urine), स्वेद (sweat) आदि का निष्कासन तथा सोना-जागना (sleep-awake cycle) आदि क्रियाओं का होना। मल निष्कासन की क्रिया तभी सम्भव है जब उपर्युक्त क्रियाएँ ठीक से हो। उपर्युक्त क्रियाओं के ठीक  रहने से  आत्मा, इंद्रिय और मन तीनों ही प्रसन्न रहते हैं। इन तीनों का प्रसन्न रहने का अर्थ है हम स्वस्थ हैं।

👥👥पाठक बन्धुओं यदि मेरे विचार पसंद हों तो अपनी पसंद को अपने स्नेही तथा इष्ट मित्रों तक अवश्य पहुंचायें जिससे वे भी लाभ उठा सकें। "कर भला तो हो भला" धन्यवाद, नमस्ते जी।

जो कोई भी पाठक बन्धु चाहते हैं कि लेख पढ़ने का अवसर पहले मिलें, आप तक पहले पहुंचे तो घण्टी 🔔 के बटन को दबायें और लेख पढ़ने का पहले अवसर पायें।

आप अपने लाइक(👌) और कमेंट(सुझाव) के माध्यम से त्रुटियों पर मेरा ध्यानाकर्षित अवश्य करायें जिससे सुधार सकूं, आपका एक लाइक, कमेंट मेरा उत्साहवर्धन व त्रुटि सुधार के लिए अनमोल है। धन्यवाद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद

popular posts

शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश

                            🚩🚩🚩🐍शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩🚩🚩🐍                              शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश-   स...

समर्थक