शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

महर्षि दयानन्द जयंती

       🔥।।ओ३म्।।🔥
12फरवरी भारत के लिए अनमोल दिवस,

12 फरवरी है भारत का अनमोल दिवस,
एक बालक जन्मा गुजरात के लघु शहर "टंकारा" में,
नाम था उसका मूलशंकर,
शंकर की खोज में निकला,
भटका चहुंओर पर शंकर से न मेल हुआ,
निराश होता रहा पर शंकर को खोजता रहा,
पर अन्त में प्रज्ञा चक्षु विरजानन्द से,
मथुरा में आन मिला,
खोज का यहीं राह मिला,
बनाकर विरजानन्द को गुरु,
खोज में आगे बढ़ा,
रुका न कभी
बढ़ता ही रहा,
गुरु की आज्ञा पाकर,
किया जीवन को न्योछावर,
जनता को "शंकर" दर्शन कराने के लिए,
किया उद्घोष "चलो वेद की ओर"🏃🏃🏃,
इसी में है "शंकर",
जो करता वेदों रसपान है,
खुलता उसी का "त्रिनेत्र"👁️है,
करता वही जगत् का कल्याण है, जगत् का कल्याण है,
वेदों की ज्योति जलाया अन्धकार मिटाया,
"तमसो मा ज्योतिर्गमय"
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के जंयती पर वैदिक पथ के पथिक को हार्दिक शुभकामनाएं🌷🌷🌷🚩🚩🚩







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद

popular posts

शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश

                            🚩🚩🚩🐍शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩🚩🚩🐍                              शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश-   स...

समर्थक