🌿पालक के स्वास्थ्यवर्धक गुण🌿
(Health benefits of spinach)
नाम- पलक्या वास्तुकाकारा छुरिका चीरितचछदा। प्रक्रिया, वास्तुकाकारा, छुरिका तथा चीरितचछदा है।|
गुण- पलक्या वातला शीता श्लेष्मला भेदिनी गुरु:। विष्टम्भिनी मद श्वासपित्तरक्तकफापहा।। ( मां.नि)
वातकारक, शीतल, कफकारक, मलभेदक, गुरु, विष्टम्भी, मद, श्वास, पित्त, रक्त, तथा कफ रोगनाशक है।
स्वरूप- यह शीत ऋतु में सर्व सुलभ शाक है। सभी प्रांतों में मिलता है। इसका लगभग 10-12 इंच का क्षुप, काण्ड पोली व कोणयुक्त होता है। पत्ते हरे, मोटे, लम्बे, पुष्प छोटे गुच्छेदार होता है। लौह तथा पोषक तत्वों से परिपूर्ण है।अंग्रेजी में इसे स्पाइनेंक(Spsinach) कहा जाता है।
रासायनिक तत्व- Iodin, Lecithin, Carotin, Oxalic acid, Arsenic आदि होते हैं।
चिकित्सीय गुण- यह मूत्रल, रोचन, शोथघ्न, दाहशामक है।
रोगों में उपयोगी-
1. ज्वर- इसके पंचांग के क्वाथ का प्रयोग शोथयुक्त ज्वर में किया जाता है।
2. अश्मरी- पथरी में क्वाथ या रस लाभकारी है। आंत्रविकारों में शाक का उपयोगी है।
3. उदररोग- कब्ज, मलबद्धता में हितकारी है।
4. रक्त की कमी- यह रक्तवर्धक है। रक्ताल्पता, पीलिया आदि में बहुत ही उपयोगी है। थकान की समस्या दूर होती है।
5. प्रतिरोधक क्षमता- इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
6. त्वचा- इसके सेवन से त्वचा निखर कर सौन्दर्य में वृद्धि होती है।
सावधानी-
1. आध्मान (पेट फूलना) के रोगी के लिए हानिकारक है।
2. वातरक्त(Gout, गठिया) में पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।
पालक का आहार में प्रयोग-
इसका प्रयोग सामान्यतः सलाद व शाक के रुप में किया जाता है। पालक के अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाते जाते हैं। जैसे- पुडी-कचौडी, रायता, सूप, परांठे आदि। सब्जी के रुप में इसे आलू, बैंगन, पनीर, बथुआ के साथ मिलाकर किया जाता है। मूंग, मंसूर, चने के दाल के साथ पकाकर भी सेवन करते हैं।
👥👥पाठक बन्धुओं यदि मेरे विचार पसंद हों तो अपनी पसंद को अपने स्नेही तथा इष्ट मित्रों तक अवश्य पहुंचायें जिससे वे भी लाभ उठा सकें। "कर भला तो हो भला" धन्यवाद, नमस्ते जी।
और आप चाहते हैं कि जो भी लेख हो आप तक पहले पहुंचे तो घण्टी 🔔 के बटन को दबायें और पहले लेख पढ़ने का अवसर पायें।
आप अपने लाइक(👌) और कमेंट(विचार) के माध्यम से त्रुटियों पर मेरा ध्यानाकर्षित अवश्य करायें जिससे सुधार सकूं, आपका एक लाइक, कमेंट मेरा उत्साहवर्धन व त्रुटि सुधार के लिए अनमोल है। धन्यवाद
आप अपने लाइक(👌) और कमेंट(विचार) के माध्यम से त्रुटियों पर मेरा ध्यानाकर्षित अवश्य करायें जिससे सुधार सकूं, आपका एक लाइक, कमेंट मेरा उत्साहवर्धन व त्रुटि सुधार के लिए अनमोल है। धन्यवाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
धन्यवाद