बुधवार, 5 जून 2019

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day)

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day)

विश्व का पहला पर्यावरण 1974 में मनाया गया था। प्रर्यावरण दिवस मनाने का मतलब है उसके संरक्षण के लिए जागरूक होना। प्रत्येक वर्ष लगभग 143 देश इसमें भाग लेते हैं। तरह-तरह की योजनाएं बनाई जाती हैं लेकिन हर वर्ष यह दिवस मनाने के बाद भी समस्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है क्यों यह प्रश्र खड़ा है।


ईश्वर ने मानव को, 
सुन्दर और सुगंध भरी,
रंग-बिरंगी, हरी-भरी,
प्रकृति का उपहार दिया,
लेकिन मानव विकास,
के नाम पर अपने हाथों,
सब नष्ट किया,
वृक्षों को काट,
सड़क व कंक्रीट का
महल बनाया,
कहता हमने विकास किया,
फैक्ट्री व वाहन बना,
हवा जहरीला बना दिया,
कहता हमने विकास किया,
वृक्ष जो हमें करते थे,
प्राणवायु प्रदान,
जो है प्राणों का आधार,
अब हम हैं तरह रहे,
फिर भी हम हैं बरस रहे,
हर घर में एक नहीं,
अनेक मोटर गाड़ी, ऐ सी,
कूलर चाहिए,
क्या हम बिना वृक्ष के,
शुद्ध वायु मिल पायेगा,
कम करें विनाशकारी,
साधनों को अपनाना,
यदि जीवन चाहिए,
वृक्ष लगायेंगे, 
जीवन बचायें,
वृक्ष जीवन का है आधार,
इससे मिलता है,
शुद्ध शीतल, सुगंधित जल व पवन,
समस्या का समाधान आपके हाथ
वृक्ष लगायेंगे शुद्ध,  सुगंधित,
शीतल पवन पायेंगे
जीवन स्वस्थ बनायें ,
पर्यावरण दिवस सफल बनायें। ओ३म्

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद

popular posts

शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश

                            🚩🚩🚩🐍शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩🚩🚩🐍                              शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश-   स...

समर्थक