मित्रता दिवस(Friendship day)-
💥।।ओ३म्।।💥
🌹 मित्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं....
🌹 मित्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं....
आज दिवस के अवसर पर मैं अपने स्नेही मित्रों से दो शब्द साझा करना चाहूंगी।
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं। वह अकेला जीवन यापन नहीं कर सकता। जीवन यापन के लिए ईश्वर ने मनुष्य को कर्मानुसार जन्म से ही सम्बंधियो से युक्त सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया है। लेकिन एक सम्बंध बनाने की जिम्मेदारी मानव को सौंपी है। वो जिसे चाहे बना सकता है। पूरी स्वतंत्रता प्रदान किया है और वह है मित्रता का सम्बंध। हमारे जीवन में मित्र की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी सम्बंध के आधार पर मानव जीवन का विस्तार होता है तथा पहचान बनती है।
मानव समाज के विस्तार का आधार उसके व्यवहार यानि आचरण होता है। हम अपने सुविचारों व सुआचरण से अपने परिजन को लाभ पहुंचाते रहें यही कामना करती हूं।
हमें जीवन में ऐसे मित्रों को स्थान देना चाहिए जो केवल व केवल सत्य का दर्शन कराने वाला हो, कुसंस्कारों से निकालकर सुसंस्कारों को भरने वाला, पतन से निकालकर उत्थान का पथ प्रदर्शक हो। और यही व्यवहार हमारा भी अपने मित्रों के प्रति हो ऐसा हमें इस हर्ष दिवस पर ऐसा संकल्प लेना चाहिए जिससे हमारा जीवन सुखमय बन सके।
मित्रता का अर्थ होता है स्नेही जो सदा ही स्नेह की वर्षा करते हैं। आज मित्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं हम प्रेषित कर अपने को धन्य कर रहे हैं। स्नेह प्राप्त करने व देने का आधार शब्द(आकाश तत्त्व) ही है जिससे दिल आनन्द से भर जाता है। लेकिन प्रश्न खड़ा होता कि क्या एक दिन कागज पर दो शब्द लिखकर भेज देने से दिल आनन्द विभोर हो सकता है नहीं कदापि नहीं। हमें शब्द नहीं मित्रता के कर्त्तव्य का व्यवहारिक रूप में क्रियान्वित किये बिना इसकी सार्थकता नहीं है, जीवन में उतारें बिना लाभ नहीं मिल सकता। हम सबको प्रेम वर्षा करने व प्रत्येक सम्बंधों में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास हर समय करना चाहिए किसी दिन विशेष में औपचारिक तौर पर नहीं ।तभी हम, हमारा, परिवार, हमारा समाज, हमारा राष्ट्र खुशहाल व समृद्ध बन सकता है।
अच्छी बातें अपनों तक अवश्य पहुंचायें, धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
धन्यवाद