सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

हमारे जीवन में सूर्य जैसा तेज हो-

हमारे जीवन में सूर्य जैसा तेज हो-



संसार के हर वस्तु में ज्ञान छिपा है। हमें अपने ज्ञान चक्षुओं से देखने विचारने की आवश्यकता है। जिस प्रकार दूध में घी छीपा रहता है, लकड़ी में अग्नि छीपी रहती है, फूलों में सुगंध, शहद में मिठास छीपी होती है। ईश्वर ने जगत कल्याण के इतनी सुन्दर सृष्टि की रचना की है उसमें भी सर्वश्रेष्ठ रचना मानव है। इस मानव को पंच ज्ञानेन्द्रियों से सुशोभित किया कि वो अपने ज्ञानेन्द्रियों का उपयोग करके अपने लिए उपयोगी, कल्याणकारी सामग्री को ग्रहण कर सकें तथा परोपकारी जीवन जी सके यानि अपने साथ-साथ अन्य प्राणियों का भला कर सके।


वेद में सूर्य को संसार का आत्मा कहा गया है- 

‘सूर्य आत्मा जगतस्ततुष्तश्च’ इस के कारण ही सारा संसार गतिशील है। इसके बिना भौतिक जगत् की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।जिस प्रकार सूर्य प्रातः उदय के समय भी लाल होता है तथा सायं अस्त के समय भी लाल होता है यानि समभाव को धारण किये होता है। उसी प्रकार हम मानव को अपनी सुख (उन्नति) दुःख (अवनति ) में समभाव को धारण करना चाहिये। जीवन में निराशा का भाव नहीं होना चाहिये क्योंकि सुख और दुःख धूप-छाव की तरह है, जन्म लिया है तो ये तो रहेंगे ही इससे बच नहीं सकते। सूर्य में जिस तरह प्रत्येक मौसम के हिसाब से उसकी अग्नि की प्रचंडता में कमी आती रहती है लेकिन उदय एवं अस्त के समय का भाव अर्थात् उस के रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता उसी प्रकार हमें सुख-दुःख में सम रहने का प्रयास करना चाहिए। सुख में ज्यादा हर्षित होना चाहिये दुःख में ज्यादा दुःखी।जिस तरह सूर्य अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाता है उसी तरह हमें भी अपने जीवन अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश को भरकर स्वयं तथा दूसरे के जीवन को सुखमय बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अविद्या(गलत ज्ञान) ही दुःखों की जननी है। जिस प्रकार सूर्य अपनी किरणों को बिना भेद-भाव के अमीर-गरीब, सुन्दर-कुरुप, सभ्य-असभ्य, छोटा-बड़ा सबके उपर विखेरता है उसी प्रकार हमें भी अपने ज्ञान को दूसरों में बांटना चाहिए। सूर्य की तरह समता और प्रेम का भाव रखते हुये हमें अनासक्त भाव(बिना राग-द्वेष के) से संसार के हर प्राणियों के लिए कल्याण के लिए सोचना चाहिए। सूर्य हमें गतिशील बनाने के लिए नित्य प्रतिदिन प्रकट होकर हमारे अन्दर शक्ति का संचार करता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद

popular posts

शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश

                            🚩🚩🚩🐍शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं🚩🚩🚩🐍                              शिवरात्रि पर भोलेनाथ का संदेश-   स...

समर्थक